बेगूसराय: SK महिला कॉलेज के अतिथि शिक्षक ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग की परीक्षा में बिहार में पाई प्रथम स्थान, बधाइयों का लगा तांता
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में एसके महिला महाविद्यालय की अतिथि शिक्षक डॉ संगीता कुमारी का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुई. सबसे खास बात यह है कि बेगूसराय की बेटी और खगड़िया जिले के गढ़मोहनी गांव की बहू डॉ संगीता ने अपने कैटेगरी में मनोविज्ञान विषय में सूबे बिहार में प्रथम स्थान हासिल की है.