बेगूसराय: बेगूसराय जिले के विभिन्न थाना परिसर में आयोजित हुआ जनता दरबार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय जिले के विभिन्न थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान भूमि विवाद के मामलों का निपटारा किया गया. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि आज डंडारी थाना, बरौनी थाना, बलिया थाना, नगर थाना, शामहो थाना, भगवानपुर थाना समेत अन्य थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया.