कुचायकोट: थाना बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी में ज़ब्त 2300 लीटर शराब को किया विनष्ट
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने 45 शराब तस्करी मामले में जप्त करीब 2300 लीटर शराब को विनिष्टिकरण कर दिया। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज बुधवार को दोपहर 3 बजे दी उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग के द्वारा यह कार्रवाई अपने वरीय अधिकारी के आदेश के आलोक में मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में की गई।