मेहगांव: भिंड: मेहगांव उपजेल के बाहर आरोपी ने हवाई फायर कर फैलाई दहशत, पुलिस जांच में जुटी
Mehgaon, Bhind | Dec 3, 2025 भिंड जिले के मेहगांव जेल के बाहर जेल प्रहरी को धमकाने के चलते मंगलवार को रात लगभग 8:00 बजे हवाई फायर किए।बताया जा रहा है कि आरोपी गोलू निवासी मडेला का जेल प्रहरी से पुराना विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।हालांकि प्रहरी द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को लगभग 3 बजे मौके पर अन्य जानकारी ली है