धरहरा: मनरेगा घोटाले का आरोपी कनीय अभियंता 13 साल बाद गिरफ्तार
धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकुंड पंचायत में मनरेगा योजना के तहत पीसीसी सड़क और नाला निर्माण में गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कनीयअभियंता ओम प्रकाश कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हेमजापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना केआधार पर पटना के फुलवारी शरीफ स्थित उनके आवास से उन्हें दबोचा और मुंगेर लाकर कोर्ट में पेश किया,