झांसी: झांसी में मेडिकल कॉलेज के पास बीच सड़क पर दो लोगों के बीच मारपीट, एक-दूसरे को सड़क पर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 5, 2026 झांसी के मेडिकल कॉलेज के पास बीच सड़क पर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही एक-दूसरे से मारपीट करते हुए घसीटने लगे। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।