बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने जिला स्तरीय समीक्षा एवं क्षमता संवर्धन बैठक आयोजित
जिला पंचायत सभाकक्ष में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं इम्पैनल्ड सपोर्ट पर्सन्स के लिए जिला स्तरीय समीक्षा, समन्वय एवं क्षमता संवर्धन बैठक आयोजित की गई। उद्देश्य बाल संरक्षण से जुड़े विभागों में समन्वय सुदृढ़ करना था। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। बालिकाओं के पलायन व शिक्षा से वंचित होने जैसे मुद्दों पर पुलिस संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।
तकनीकी सत्र में एसजेपीयू की उपनिरीक्षक सुश्री मधु मरावी, सीडब्ल्यूपीओ सुश्री पूजा नाथ, सपोर्ट पर्सन श्रीमती वंदना तेकाम, श्री सत्यनारायण डेहेरिया तथा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता ने सीएनसीपी बच्चों की पहचान, पॉक्सो प्रकरणों में समन्वय, बाल अनुकूल पुलिसिंग, गुमशुदा बच्चों की एसओपी सहित पीड़ित प्रतिकर योजना पर जानकारी दी। बैठक में समन्वय मजबूत करने, वैधानिक प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुश्रवण पर सहमति बनी।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
32 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026