कौंच: कोंच में 174 साल पुरानी परंपरा, राम-लक्ष्मण ने दौड़ाकर किया रावण-मेघनाथ का वध, दशहरा पर हुआ रावण दहन
Konch, Jalaun | Oct 20, 2026 कोंच नगर में विजयदशमी पर मंगलवार शाम 6 बजे 174 साल पुरानी ऐतिहासिक मैदानी रामलीला के तहत राम-रावण और लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध का सजीव मंचन किया गया। धनुतालाब मैदान में 45-45 फीट ऊंचे रावण और मेघनाथ के पुतलों को पहियों वाले रथों पर दौड़ाया गया, जिनका पीछा करते हुए राम और लक्ष्मण ने उनका वध किया। इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे।