बाह: चित्राहाट के बलीपुरा में देवर ने भाभी की चाकू घोंपकर की हत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
थाना चित्राहाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलीपुरा में शराब के नशे में हंगामा कर रहे देवर का विरोध करने पर महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सत्यवीर के घर उसका रिश्ते का देवर संजय उर्फ संजू शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। सत्यवीर की 35 वर्षीय पत्नी गीता ने जब उसे शांत रहने को कहा, तो तैश में आकर संजय ने पीछे से उसके पेट में