मुरार: ज़मीन विवाद में महिला और बेटी की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िताएं पहुंचीं एसपी ऑफिस
Morar, Gwalior | Apr 7, 2026 ग्वालियर में जमीन कब्जे को लेकर दबंगों की बर्बरता सामने आई है, जहां महिला और उसकी बेटी को चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। सुनवाई न होने पर पीड़ित मंगलवार दोपहर 12 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर हुए।