सिंगरौली: एनसीएल जयंत खदान पर कार्य के दौरान मृत मिला कर्मी,हृदय घात की जताई जा रही है संभावना।
एनसीएल जयंत खदान पर कार्य के दौरान मृत मिला कर्मी हृदय घात की जताई जा रही है संभावना।बुधवार सुबह करीब 5 बजे एनसीएल की जयंत परियोजना के बेस्ट खदान में एक पीसी ऑपरेटर अपने मशीन के पास से अचेत अवस्था में मिला सुरक्षा प्रहरियों ने सूचना उच्च अधिकारी को दी जिसके बाद एंबुलेंस के मदद से उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।