सिंगरौली: रैला गांव के एक घर के कमरे में फांसी पर लटकती मिली नव विवाहित, जांच में जुटी पुलिस
बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रैला गांव में एक नव विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। नव विवाहित मीरा शाह पति सत्येंद्र कुमार साह उम्र 22 वर्ष द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बंधौरा चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच एफएसएल टीम से भी कराई गई है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की मौत किन कारणो से हुई है। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है।