सिंगरौली: तियरा संकुल के परसदेही विद्यालय में चिकन पार्टी करने का एक वीडियो हुआ था वायरल, DEO ने किया खंडन
सिंगरौली जिले के तियरा संकुल के परसदेही विद्यालय में चिकन पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो होने के गठित टीम के अधिकारियों ने डीईओ को जवाब तलब किया कि चिकन की जगह कटहल की सब्जी की पार्टी चल रही थी। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कटहल की सब्जी की पार्टी चल रही थी हालांकि मैं स्वयं विद्यालय जाकर इसके तह तक जाऊंगा और सत्य पाया जाता है तो कार्रवाई करूंगा।