सिंगरौली: काटने के लिए ले जाई जा रही भैंसे व पड़िया को कराया मुक्त, जियावन पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन किया जप्त
काटने के लिए पिकअप वाहन में लोड कर ले जाई जा रही आठ भैंस व पांच बढ़िया को जियावन पुलिस में मुक्त कराया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जेड डी 2926 में भैंसे व बढ़िया लोड कर काटने के लिए ले जाए जा रही है। सूचना मिलने के बाद टी आई राजेंद्र पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और लोहरा बांध उमरहर के पास पिकअप वाहन को रोककर उसकी जांच की। जहां से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है। और दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।