सिंगरौली: विन्ध्यनगर स्थित अमृत विद्यापीठ के डायरेक्टर अश्वनी तिवारी की घर पर दूसरे मंजिल से गिरने पर हुई मौत
विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अमृत विद्यापीठ के डायरेक्टर अश्वनी तिवारी का उन्हीं के घर पर सीढ़ियों से उतरते समय दूसरे मंज़िल से गिरने पर असमय मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अश्वनी तिवारी घर में सीढ़ियों से उतर रहे थे इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह दूसरे मंज़िल से गिर गए जिससे उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आ गई जिन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाते हुए शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है ।