कानपुर: जूही में सीवर के पानी में 1 घंटे तक बैठी रही महिला भाजपा पार्षद, अधिशासी अभियंता ने निकाला बाहर
मेट्रो के निर्माण के पास पैदा हुई सीवर समस्या के समाधान न होने पर भाजपा की महिला पार्षद सोमवार दोपहर 1:00 बजे सीवर के पानी में बैठ गई और बाल्टी से पानी बाहर फेंकती रही। मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित रही। सूचना पर जलकल अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे और समझा कर पार्षद को बाहर निकाला।