कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र के श्रेय हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
रविवार सोमवार देर रात 1बजे रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रेय हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया परिजन ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि, मरीज की हालत बिगड़ने पर अस्पताल से रेफर लेटर नहीं दिया गया जिससे मरीज की मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने जानकारी दी, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।