कानपुर: द्वारकापुरी बाजार में स्कूटी से आए तीन चोरों ने ई-रिक्शा किया चोरी, घटना का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
सीसामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारकापुरी बाजार में स्कूटी से आए तीन चोरों ने ई-रिक्शा चोरी कर लिया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार शाम 6:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित परिवार से संपर्क कर तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।