कानपुर: बाबू पुरवा क्षेत्र में ट्रक पर तिरपाल बांधते समय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
बाबू पुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को परचून लदे ट्रक पर तिरपाल बांधते समय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया, चालक और साथियों ने उर्सला अस्तपाल पहुंचाया,जहां इलाज के दौरान रविवार रात 10 बजे युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।सोमवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा