अररिया: जिला पदाधिकारी ने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 3 लाभुकों को एक-एक लाख रुपये की सावधि जमा की
Araria, Araria | Apr 30, 2025 जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 03 लाभुकों को एक-एक लाख रूपये की सावधि जमा प्रदान की गई। समाज में व्याप्त जाति बंधनों को तोड़ने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग,बिहार पटना के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के द्वारा मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का संचालन किया जाता है।