अररिया: अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर हुई बैठक
Araria, Araria | Apr 30, 2025 आगामी 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने हेतु अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बार एसोसिएशन तथा एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।