अररिया: गैरा चिकनी वार्ड संख्या 08 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां और बेटी गंभीर रूप से घायल
Araria, Araria | Apr 30, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के गैरा चिकनी वार्ड संख्या 08 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां और बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बुधवार को रात 8 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल मां और बेटी का इलाज किया जाता है.