अररिया: बस स्टैंड के ओवरब्रिज के समीप फुटकर सब्जी दुकानदारों ने किया सड़क जाम, आधा घंटा तक रहा यातायात बाधित
Araria, Araria | Apr 30, 2025 नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज के समीप सब्जी दुकान विक्रेता के लगाये गये अवैध फुटफाटी दुकान को पुलिस द्वारा हटाये जाने व बगल करवाने पर बुधवार को मामला तूल पकड़ लिया. सभी दुकानदारों ने करीब आधा घंटा तक सड़क जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद बड़ी मशक्कत से पुलिस प्रशासन द्वारा जाम को तोड़वाया गया.