रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट तहसील परिसर में जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार के बाद आवासों का शुभारंभ राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने किया
रामसनेहीघाट तहसील परिसर में जर्जर पड़े भवनों के जीर्णोद्धार के बाद आवासों का शुभारंभ राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने फीता काटकर किया। आज सोमवार की सुबह 11:00 बजे दरियाबाद विधायक/ राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने शुभारंभ किया है। साथ में एसडीएम अनुराग सिंह नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी सुधाकर पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।