बड़हिया: बड़हिया थाना पुलिस ने दरियापुर गांव से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
बड़हिया पुलिस ने दरियापुर गांव से एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार पूर्वाह्न 11:50 बजे उसे बड़हिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक दरियापुर गांव के रहने वाले राधाकांत सिंह के पुत्र कुर्की वारंटी प्रभात सिंह उर्फ मुन्नू को गिरफ्तार किया गया. बड़हिया थाना कांड संख्या 144/09 मामले में उनके खिलाफ कुँर्की वारंट जारी है.