पातेपुर: मॉनसून की बेरुखी के बावजूद पातेपुर में धान की रोपनी पकड़ी रफ़्तार, पंपिंग सेट बन रहा किसानों का सहारा।
पातेपुर में मॉनसून की बेरुखी से बारिश नहीं होने के बाद भी किसान किसी तरह धान की रोपनी में जुट गए है। पातेपुर के बाजितपुर, महेया, कोआही समेत अन्य गांव के किसान पंपिंग सेट की मदद से धान की खेती कर रहे है। बुधवार की शाम 6 बजे के करीब किसानों ने बताया कि इस साल औसत से काफी कम बारिश हुई है। बारिश के अभाव में किसान बोरिंग से धान की रोपनी करने के लिए विवश है।