आगरा: बाद में फ्लाईओवर से नीचे लटका ट्रक,बाल बाल बचे राहगीर और ट्रक चालक
थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाद में एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें फ्लाई ओवर से एक ट्रक नीचे लटक गया। ट्रक में प्लास्टिक के दानों के कट्टे भरे हुए थे। और वह फ्लाईओवर से नीचे वाली सड़क पर जा गिरे के गनीमत यह रही कि नीचे चल रहे राहगीरों में से किसी को गंभीर चोटें नहीं आई,इस हादसे में ट्रक चालक की भी बाल बाल जान बच गई। पूरा मामला मंगलवार की सुबह का है।