आगरा: गामरी में तेज धमाके के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग,सीसीटीवी आया सामने
थाना मालपुरा के गांव गामरी में एक मामला सामने आया है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में बैटरी डालते समय तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई l। आग लगने से हड़कंप का माहौल हो गया। आनन फानन में आग बुझाने के प्रयास किए गए और स्कूटी को बाहर निकाल दिया गया। पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। और वह आज सामने आया है।