खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाहिलपार गांव में दरवाजे पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने के विवाद में दो पटीदारों के बीच मारपीट हो गई। घटना में विनय कुमार, उनकी माता समेत एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।