चांदवा: एसआईआर को लेकर कामता पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार को लेकर कामता पंचायत में रविवार की दोपहर करीब एक बजे जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने ग्राम चटुआग में ग्रामीणों के बीच अभियान चलाकर लोगों को एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।