पटोरी: खेसराहा में शराब के साथ युवक गिरफ्तार, उत्पाद पुलिस की कार्रवाई
समस्तीपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पटोरी उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव में छापेमारी की। इस दौरान 2 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान खेसराहा निवासी राकेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है।