बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ में जेएनवीसी पुलिस ने MDMA और बाइक सहित आरोपी को दबोचा
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एमडीएमए सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9.25 ग्राम एमडीए और एक मोटरसाइकिल जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रेमकुमार भाम्भू (27) पुत्र हडमानाराम, निवासी बरसिंहसर थाना देशनोक हाल शिवा बस्त