बिहटा: चौड़ा गोपालपुर गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक महिला घायल
Bihta, Patna | Jun 1, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़ा गोपालपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान सावित्री देवी के रूप में की जा रही है।