उजियारपुर: उजियारपुर के भगवानपुर देसुआ मध्य विद्यालय में मॉडल पोषण वाटिका का निर्माण, बच्चे सीखेंगे बागवानी
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र की मध्य विद्यालय भगवानपुर देसुआ में मॉडल पोषण वाटिका का निर्माण होगा। शिक्षा विभाग के द्वारा जारी पत्र के आलोक में बताया गया है कि पोषण वाटिका के निर्माण से बच्चे शिक्षा के साथ-साथ बागवानी का भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए इस विद्यालय को चिन्हित किया गया है ।बताया जाता है कि जिले के सभी 20 प्रखंडों में इसका निर्माण होगा।