उजियारपुर: उजियारपुर प्रखंड में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शुरू, लोगों ने दी नम आँखों से विदाई
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो जगह पर स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन अब शुरू हो गया है। बताया जाता है कि मंगलवार की संध्या को बड़े पैमाने पर लोगों ने नम आंखों से माता को अंतिम विदाई देते हुए जलाशय में विसर्जित किया। इस मौके पर बड़े पैमाने पर लोग मौजूद थे ।प्रशासन की टीम भी गश्त करती नजर आई।