हरिद्वार: देहरादून में शहरी विकास मंत्री ने HRDA के अधिकारियों के साथ बैठक की, नक्शे पास करने के लिए 15 से 30 दिन का दिया निर्देश
देहरादून में शहरी विकास मंत्री ने HRDA के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें 15 दिन में आवासीय तथा 30 दिन में व्यावसायिक नक्शे पास करने के निर्देश दिए। अवैध प्लाटिंग पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे से नजर रखने के लिए कहा गया। साथी ही नक्शों में आ रही परेशानियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। HRDA उपाध्यक्ष IAS अंशुल सिंह ने प्रगति रिपोर्ट भी पेश की।