हरिद्वार: रोशनाबाद जिला कारागार में धूमधाम से भगवान राम की बारात निकली, कैदियों के सुधार के लिए हुआ रामलीला का मंचन
रोशनाबाद जिला कारागार में सोमवार को धूमधाम के साथ भगवान राम की बारात निकाली गई। जेल अधीक्षक मनोज आर्य द्वारा कैदियों को सुधारने के लिए रामलीला का मंचन कराया गया है। भगवान राम की बारात के दौरान अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी और श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक मुख्य अतिथि रहे। बारात में कैदियों में भी खासा उत्साह देखा गया है।