भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में प्रेम विवाह का खूनी अंजाम: बातचीत के बहाने बुलाकर दो युवकों पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद सोमवार रात्रि करीब 10 बजे इतना बढ़ गया कि एक युवक को बहला-फुसलाकर बुलाया गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से एक घाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।