बांका: सहदेवपुर में प्रतिबंध के बावजूद किसान जला रहे धान की पराली
Banka, Banka | Nov 24, 2024 सहदेवपुर गांव के बहियार में प्रतिबंध के बाद भी किसान खेत में ही धान की पराली को आग लगाकर जला रहे हैं। जहां रविवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे किसानों ने धान तैयारी करने के बाद अपने खेतों में जमा पराली को आग लगाकर जला दिया। खेतों में पराली जलाने से ना कि सिर्फ पर्यावरण दूषित हो रहा है ,बल्कि खेतों की मिट्टी भी खराब हो रही है। बीएओ ने जांच कराने की बात कही है।