शोहरतगढ़: उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना शोहरतगढ़ पर थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिलाधिकारी के आदेश व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को दोपहर 1:00 बजे के लगभग थाना शोहरतगढ़ पर उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें आए हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ ने ध्यानपूर्वक सुनकर तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है।