पंजाबी बाग: पंजाबी बाग पुलिस ने शातिर ऑटो लिफ्टर को पकड़ा, चोरी की स्कूटी और चाकू बरामद
पंजाबी बाग थाना की पुलिस टीम ने 1 शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत @ मिर्चू के रूप में हुई है, वह मादीपुर, दिल्ली का रहने वाला है। झील वाला पार्क के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी सवार को देखा। रुकने का इशारा करने पर वह भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।