धमदाहा: शिक्षा में सुधार की पहल: भवानीपुर के दो विद्यालयों में बनी प्रबंधन समिति, ग्रामीणों ने विकास की मांग रखी
भवानीपुर :- भवानीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीपुर में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने की। दोनों विद्यालयों में विधायक के आगमन पर छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया।