परिहार: परिहार में अयांश हॉस्पिटल सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जिले के परिहार प्रखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अयांश हॉस्पिटल को सील कर दिया। यह कार्रवाई जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल के संचालन में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिसमें आवश्यक कागजातों की कमी, मानकों का पालन नहीं करना था।