रामगंजमण्डी: अलोद में जमीनी विवाद में देवरानी ने जेठानी की हत्या की, सिर पर पत्थर मारा और खेत में बेसुध छोड़ कर फरार हुई
रामगंजमंडी के अलोद में जमीनी विवाद के चलते बुधवार को देवरानी ने जेठानी की हत्या कर दी आरोपी देवरानी की सुबह करीब 10 बजे खेत पर अपनी जेठानी से कहासुनी हुई थी। इससे गुस्साई देवरानी ने जेठानी पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में जेठानी को सिर में गम्भीर चोट आई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन घायल महिला को चेचट अस्पताल लेकर पहुचें।