रामगंजमण्डी: भटवाड़ा अमझार के पास वन विभाग की सेंचुरी में लगी आग, दमकल कर्मचारियों ने 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर पाया काबू
मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बुधवार शाम करीब 5 बजे आग लगने का मामला सामने आया। आग भटवाड़ा अमझार के पास वन विभाग की सेंचुरी मे लगी। आग से उठता धुंआ देख लोगो ने वन विभाग और दमकल को सूचना दी। जिसके बाद दमकल कर्मचारियो ने करीब 2 घण्टे की मशक्कत कर आग को काबू में किया। लोगो ने बताया कि आग की लपटों से धुआं उठता दिखाई दिया जिसके बाद सूचना देकर दमकल को बुलाया।