गम्हरिया: गम्हरिया के विभिन्न बैंकों में पुलिस ने सुरक्षा जांच कर सतर्कता के निर्देश दिए
मधेपुरा एसपी के निर्देश पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने बैंक के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच कर बैंक कर्मियों व सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।