फरसगांव: फरसगांव पुलिस ने उड़ीसा से सकुशल बरामद किया गुमशुदा बालक, परिजनों को किया सुपुर्द
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मस्सूकोकोड़ा का 13 वर्षीय बालक तुषार नेताम पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था और भटकते हुए उड़ीसा पहुंच गया। परिजनों की शिकायत पर फरसगांव पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी सहायता से बालक की लोकेशन ट्रेस कर उड़ीसा के जोड़ेंगा गांव से सकुशल बरामद किया गया।