गोरखपुर: गोरखपुर में साइबर ठगी की फैक्ट्री पकड़ी गई, फर्जी मर्चेंट QR गैंग का पर्दाफाश, 1308 साउंड पॉड और 866 QR स्कैनर बरामद
गोरखपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेजों और मर्चेंट क्यूआर कोड के जरिए साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने का काम करते थे। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने