दुधि: ज़ोरूखाड गांव में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विशाल पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय श्याम बिहारी पुत्र लखन और 22 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा दोनों बाजार से घर की ओर जा रहे थे।