बड़वाह: बड़वाह में सौभाग्य केसरी के पास आग से डेढ़ लाख के बारदान जलकर खाक, सवा करोड़ की मक्का सुरक्षित
बड़वाह-महेश्वर रोड स्थित सौभाग्य केसरी कॉलोनी के समीप श्याम ट्रेडिंग के मक्का से भरे गोदाम के बाहर रखे खाली बारदानों में दीपावली की रात अचानक भीषण आग लग गई। रविवार रात करीब 9 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।आग की सूचना मिलते ही वेयर हाउस मालिक अंकित अग्रवाल सहित आसपास के रहवासियों ने आग पर